आगरालीक्स.. आगरा की जिला जेल में सजा पूरी होने के बाद अर्थदंड जमा न करने से 19 कैदी निरुदृ थे, 5. 40 लाख रुपये अर्थदंड जमा करने के बाद कैदियों को शिक्षक दिवस पर रिहा किया गया। आगरा की सत्यमेव जयते संस्था ने 19 कैदियों का 5,40,595 रुपये जुर्माना जमा किया। सत्यमेव जयते ट्रस्ट आगरा के मुकेश जैन, विजय बंसल, रवि जी अग्रवाल, नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे।