आगरालीक्स ..आगरा में घुटनों के दर्द के इलाज पर देश भर के डॉक्टर चर्चा करेंगे, आगरा आर्थोपेडिक सोसायटी और यूपी आर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा आठ सितंबर को होटल क्लार्क शिराज में मिड टर्म सिम्पोजियम आयोजित की जा रही है।
गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन सचिव डॉ संजय धवन ने बताया कि मिड टर्म सिम्पोजियम में घुटनों के दर्द के इलाज पर चर्चा की जाएगी, देश भर के 200 डॉक्टर शामिल होंगे, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी शिवाशंकर सहित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। डॉ रजत कपूर ने बताया कि सिम्पोजियम में इलाज की अत्याधुनिक तकनीकी पर चर्चा की जाएगी। यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अतुल श्रीवास्तव, एओएस के अध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, सचिव डॉ मनोज शर्मा, डॉ अशोक विज, डॉ सेजय धवन, डॉ अरुण कपूर डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ संजय चतुर्वेदी, डॉ सीपी पाल विभागाध्यक्ष एसएन, डॉ अश्वनी सडानाख् डॉ रजत कपूर, डॉ राजेंद्र शाकुंत, डॉ केएस दिनकर मौजूद रहे।