आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा के दो सांसद, नौ विधायक और मेयर भी भाजपा के हैं, इसके बाद भी एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया को धरने पर बैठना पडा, उन्होंने अधिकारियों को 15 दिन में जूनियर हाई स्कूल, जगदीश पुरा में 15 दिन में शौचालय निर्माण और भवन की मरम्मत कराने का अल्टीमेट दिया है।
आगरा में जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं लेकिन उनका जन समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं है। गुरुवार को एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया जगदीश पुरा स्थिति जूनियर हाईस्कूल में शौचालय न होने की शिकायत पर पहुंच गए। वहां पेड के नीचे बच्चे बैठ कर पढ रहे थे, जर्जर भवन और शौचालय नहीं था। इसे देख वे दंग रह गए, क्या करते कोई सुनने वाला नहीं था। ऐसे में वे खुद स्कूल परिसर में ही धरने पर बैठ गए, फोन कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।
सोशल मीडिया पर डाले फोटो
इसके बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, सोशल मीडिया पर एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के स्कूल में धरने पर बैठने के पफोटो सामने आती है, मीडिया और विभागीय अधिकारी पहुंच गए।
15 दिन का देना पडा अल्टीमेटम

एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के धरने पर बैठने की सूचना पर अधिकारी पहुंच गए। उनसे स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए गए, वे जवाब देते, इससे पहले ही उन्होंने अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दे दिया। उनसे कहा कि 15 दिन में स्कूल की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो अधिकारियों की खैर नहीं है। इसके बाद वे स्कूल से चले गए।
छात्राओं के लिए भी नहीं है शौचालय
आगरा में जनवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है, इससे पहले जूनियर हाईस्कूल के हालात ने सिस्टम की पोल खोल दी है। सडकों की धुलाई हो रही है लेकिन स्कूलों के जर्जर भवन की मरम्मत नहीं हुई है। इन स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय तक नहीं हैं।