आगरालीक्स.. आगरा के गेस्ट हाउस में युवती की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हत्यारोपी का पता चल गया है लेकिन वह फरार है।
आगरा के सिकंदरा में सिकंदरा गेस्ट हाउस है। यहां सोमवार सुबह 10 बजे युवक और युवती पहुंचे, युवक ने अपना नाम संदीप गुप्ता निवासी बरेली बताया, अपने नाम का आधार कार्ड देकर कमरा बुक करा दिया। युवक 11 30 बजे कमरे से चला गया।

कर्मचारी की निकली चीख
दोपहर 2 30 बजे गेस्ट हाउस का कर्मचारी सपफाई करने पहुंचा, कमरे में युवती की डेड बॉडी देखकर चीख निकल गई, पुलिस पहुंच गई, युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इन्हें आस पास के लोगों को दिखाया गया।
युवती और हत्यारोपी की सीसीटीवी की मदद से पहचान
पुलिस ने सीसीटीवी पफुटेज स्थानीय लोगों को दिखाए, इससे युवती की पहचान कैलाश मोड निवासी 28 साल की प्रीति के रूप में हुई है, उसे गेस्ट हाउस में उसका दोस्त लाखन लेकर पहुंचा था, पुलिस का कहना है कि लाखन ने प्रीति की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई है, लाखन को पकडने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।