आगरालीक्स …..आगरा में सात फरवरी फरवरी से स्कूल आौर कॉलेज खुल रहे हैं, डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश किए जारी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल और कॉलेज खोले जा रहे हैं।

आगरा सहित यूपी में छह फरवरीतक स्कूल और कॉलेज कोरोना संक्रमण के चलते बंद कर दिए गए थे। मगर, अब कोरोना के केस कम होने लगे हैं, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज खुलने लगे हैं।
सात जनवरी से खुल रहे स्कूल और कॉलेज
आगरा सहित यूपी में सात फरवरी से स्कूल और कॉलेज खुल रहे हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुपालन में सभी डीएम ने सात फरवरी से नौवीं से 12 वीं तक के स्कूल और सभी कॉलेज खोलने के आदेश जारी किए हैं। स्कूल और कॉलेजों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
आठवीं कक्षा तक के छात्रों की आनलाइन कक्षाएं
कोरोना का संक्रमण कम होने पर पहले चरण में नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए हैं। जबकि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए अभी स्कूल बंद रहेंगे और पूर्व की तरह आनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। अभी स्कूल में नौवीं से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों को ही जाना पड़ेगा।
स्कूल खोलने की मांग कर रहे थे संचालक
कोरोना के चलते स्कूल बंद होने से अभिभावक फीस जमा नहीं कर रहे थे, इससे परेशान होकर स्कूलों को खोलने की मांग संचालकों द्वारा की जा रही थी, जिससे परीक्षा से पहले छात्रों की फीस जमा करा ली जाए। उन्हीं छात्रों को परीक्षा में शामिल किया जाए जो फीस जमा कर चुके हैं।