आगरालीक्स…(5 February 2022 News) सीएम योगी ने कहा—सरकार बनने पर एक तरफ विकास चलेगा तो दूसरी तरफ बुलडोजर…
गोरखपुर शहर सीट से नामांकन करने के बाद सीएम योगी पहले चरण को लेकर प्रचार में तेजी से जुट गए हैं. शनिवार को उन्होंने शामली में प्रचार किया और इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यहां कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया. सीएम ने कहा कि तीसरी लहर को नियंत्रण में ला चुके हैं. कोरोना के केस काफी कम हो गए हैं. वैक्सीनेशन के कारण यह लहर सामान्य वायरल की तरह हो गई. सीएम योगी ने स्वासथ्य विभाग और कोरोना वॉरियर्स की तारीफ की और कहा कि अच्छा काम किया है. दूसरी लहर में जिसकी कमी थी वो इसमें पूरी कर ली गई.

यहां से सीएम योगी वीवी इंटर कॉलेज पहुंच. यहां चुनावी सभा में उनहोंने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि दोनो ही की सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल था. दंगे होते थे. भाजपा सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है. भाजपा ने बहन बेटी और व्यापारी को सुरक्षा का अहसास किराया है. किसानों को सम्मान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में सरकार आएगी तो एक तरफ दंगाइयों पर बुलडोजर चलेगा तो वहीं दूसरी ओर विकास का पहिया भी निरंतर चलेगा.