आगरालीक्स ..आगरा में स्कूल संचालक ने अपनी गर्ल फ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट किया, पुलिस गर्ल फ्रेंड के घर पहुंची, दोनों को थाने बुला लिया।
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले स्कूल संचालक ने गर्ल फ्रेंड को जन्मदिन पर मोबाइल गिफ्ट किया, गर्ल फ्रेंड ने मोबाइल में सिम डाली, अगले ही दिन पुलिस स्कूल संचालक की गर्ल फ्रेंड के घर पहुंच गई। इससे वह घबरा गई, स्कूल संचालक ब्वॉय फ्रेंड को जमकर खरी खोटी सुनाई, ब्वॉय फ्रेंड को साथ लेकर थाना शाहगंज पहुंच गई।
स्कूल संचालक ने मांगी माफी
गर्ल फ्रेंड के साथ थाने पहुंचे स्कूल संचालक ने माफी मांगी और मोबाइल वापस कर दिया। आगे से इस तरह कोई भी चीज मिलने पर उसे पुलिस को देने की बात कही।
एक्सीडेंट में घायल युवक का था मोबाइल
करीब छह महीने पहले शाहगंज क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ, घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया। युवक का करीब 30 हजार कीमत का मोबाइल वहीं गिर गया, वह मोबाइल स्कूल संचालक को मिल गया, उसने मोबाइल बंद रखा और छह महीने बाद गर्ल फ्रेंड के जन्मदिन पर उसे गिफ्ट कर दिया।