आगरालीक्स… आगरा सहित यूपी में कल से स्कूल बंद हो रहे हैं, आज स्कूल खुले हुए हैं। मिशनरी, कान्वेंट सहित सभी 10 वीं तक के स्कूल को छह जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
यूपी में कोरोना के साथ ही ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। केस बढ़ने के बाद यूपी में कई तरह की पाबंदी लगाई गई हैं। ये सभी पाबंदियां छह जनवरी से लागू होंगी।
10 वीं तक के स्कूल छह से 14 जनवरी तक बंद
शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत 10 वींं तक के कान्वेंट, मिशनरी और सरकारी स्कूलों को छह से 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

छह जनवरी से नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक
अभी यूपी में नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह पांच बजे तक है। नई गाइड लाइन के तहत यूपी में अब नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक रहेगा,यह भी छह जनवरी से लागू होगा।
स्कूलों के आज से बंद होने को लेकर असमंजस, लोग परेशान
शासन द्वारा मंगलवार रात को 14 जनवरी तक 10 वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। ये आदेश छह जनवरी से लागू होने हैं, अभिभावकों ने इसे पांच जनवरी से ही लागू मान लिया और बच्चों को बुधवार को स्कूल नहीं भेजा। जबकि स्कूल खुले हुए हैं।