आगरालीक्स ..आगरा में कक्षा एक से 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसके साथ ही स्कूलों में परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं, बच्चों से लेकर परिजन परेशान हैं।
आगरा में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुल गए हैं। छात्रों की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। अब कक्षा एक से कक्षा पांच तक के स्कूल खोले जाएंगे। यूपी सरकार की गाइड लाइन के अनुसार एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे। इसके लिए स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है।
कैसे जाएंगे स्कूल
स्कूल खुलने पर बच्चे कैसे जाएंगे, इसे लेकर भी परिजन परेशान हैं। हालांकि, स्कूल वैन संचालकों ने भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। वे कक्षा छह से 12 वीं तक के छात्रों को स्कूल लेकर जा रहे हैं।
परीक्षाओं का तनाव
आनलाइन क्लासेज के चलते छात्रों की लिखने की आदत छूट गई है। ऐसे में स्कूल में परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। इससे बच्चे और परिजन परेशान हैं, पूरा घर बच्चों की पढाई कराने में लगा हुआ है।
स्कूल की फीस जमा करनी होगी
तमाम स्कूलों में अभिभावकों ने अपने बच्चों की फीस जमा नहीं की है। अब स्कूल खुल रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों की पफीस जमा करनी होगी, इसके बाद ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा।