आगरालीक्स.. आगरा में आज से स्कूल खुल गए हैं, पढे किन छात्रों के लिए कौन से स्कूल खुले, क्या है नियम।
यूपी में 19 अक्टूबर से नौवीं से 12 वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। आगरा में नौवीं से 12 वीं तक के 2 53 लाख छात्र हैं। कोरोना संक्रमण के चलते आगरा में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए ही स्कूल खोले जा रहे हैं।
पहले दिन यूपी बोर्ड और कुछ कांवेंट स्कूल खुले
पहले दिन सोमवार को यूपी बोर्ड के स्कूल खुल गए, इन स्कूलों में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों की पढाई होगी। कुछ कांवेंट स्कूल भी खुल गए हैं, लेकिन स्कूल में छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि अधिकांश कांवेंट स्कूल में पहले दिन कक्षाएं नहीं लग रही हैं, रिहर्सल किया जा रहा है।
तीन घंटे चलेंगी कक्षाएं
स्कूल में कक्षाएं तीन घंटे चलेंगी, छात्रों की संख्या अधिक होने पर दो पालियों में कक्षा संचालित की जाएंगी। छात्र स्कूल में टिफिन नहीं ले जा सकेंगे, प्रार्थना सभा नहीं होगी । छात्रों को स्कूल अभिभावक छोडने जाएंगे। बस रिक्शा से स्कूल नहीं जा सकेंगे।
यूपी बोर्ड के 22 फीसद अभिभावकों स्कूल भेजने के लिए तैयार
यूपी बोर्ड के स्कूलों में 22 फीसद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं, जिन छात्रों के अभिभावक अनुमति देंगे, उन्हें ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल में आनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी।