आगरालीक्स.. आगरा के मिशनरी और कान्वेंट स्कूल से 11 और 12 अक्टूबर को स्कूल बंद रहने के आने लगे मैसेज। दो दिन आगरा में स्कूलों में अवकाश।
आगरा में श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार रात को श्री मनकामेश्वर मंदिर से रामबारात निकली, पुराने शहर में होते हुए रामबारात सजंय प्लेस में सजी जनकपुरी तक पहुंची। इसके बाद चार दिन तक जनकपुरी आयोजन होगा। मंगलवार से ही पुराने शहर के साथ ही संजय प्लेस में भीड़ उमड़ने लगी है।
11 और 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल
एडीएम सिटी अनूप कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि आदेश जारी किए हैं कि 11 और 12 अक्टूबर को नर्सरी से 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जनकपुरी आयोजन के चलते दो दिन तक स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे। स्कूल बंद रखने का निर्णय सभी स्कूलों के लिए जारी किए गए हैं, इसमें कान्वेंट के साथ ही परिषदीय स्कूल शामिल हैं। इसके साथ ही कॉलेज बंद रखने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
ये आदेश किया गया जारी
आगरा.10.10.2023.अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अनूप कुमार ने अवगत कराया है की जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा में परम्परागत रामवारात/ जनकपुरी महोत्सव-2023 के आयोजन के अवसर पर जनहित मे जनपद आगरा के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के समस्त राजकीय / परिषदीय / माध्यमिक/ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय / अर्द्धशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 11-10-2023 एवं 12-10-2023 का अवकाश घोषित किया जाता है।