आगरालीक्स …Breaking ..आगरा में दो दिन स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने आदेश किए जारी
आगरा में श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार रात को श्री मनकामेश्वर मंदिर से रामबारात निकली, पुराने शहर में होते हुए रामबारात सजंय प्लेस में सजी जनकपुरी तक पहुंची। इसके बाद चार दिन तक जनकपुरी आयोजन होगा। मंगलवार से ही पुराने शहर के साथ ही संजय प्लेस में भीड़ उमड़ने लगी है। इसे देखते हुए डीएम भानू चंद्र गोस्वामी ने दो दिन स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
11 और 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने आदेश जारी किए हैं कि 11 और 12 अक्टूबर को नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूलबंद रहेंगे। जनकपुरी आयोजन के चलते दो दिन तक स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल बंद रखने का निर्णय सभी स्कूलों के लिए जारी किए गए हैं, इसमें कान्वेंट के साथ ही परिषदीय स्कूल शामिल हैं।
डीएम द्वारा जारी किया गया आदेश
जनपद आगरा के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के समस्त राजकीय / परिषदीय / माध्यमिक/ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय / अर्द्धशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 11-10-2023 एवं 12-10-2023 का अवकाश घोषित किया गया है।