आगरालीक्स…यूपी का एक अधिकारी ओसामा बिन लादेन को मानता है अपना आदर्श. कार्यालय में फोटो भी लगाई और लिखा—विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता…जानें क्या है पूरा मामला
यूपी के फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज से एक अजीब मामला सामने आया है. अमेरिका में आतंकी हमले में शामिल ओसामा बिन लादेन को यूपी का एक अधिकारी अपना गुरु और अपना आदर्श मानता है. यही नहीं उसने अपने कार्यालय में ओसामा बिन लादेन की एक फोटो भी लगा रखी है और उसके नीचे श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन लिखकर उसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता लिखा है. यह मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारी का नाम रविंद्र प्रकाश गौतम है और वह फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज उपखंड के एसडीओ पद पर कार्यरत है. दक्षिणाचंल विद्युत विरतण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच बिठा दी है.

ऐसे आया मामला सामने
आरोपी एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने लादेन की फोटो खुद ट्विटर पर अपलोड कर दी थी. यह फोटो अपलोड होने के बाद वायरल हो गई. मामले में प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने बताया कि विभागीय जांच बैठाई गई है. रविेंद्र प्रकाश गौतम यहां पर करीब डेढ़ साल से तैनात हैं. उनकी उच्च अधिकारियों से नहीं बनती है और अक्सिर व अधिकारियों के खिलाफ पत्राचार करते रहते हैं.