आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक और मरीज की मौत, अब तक दो मरीज की हुई मौत, आज के आंकड़े हुए जारी।
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक और मरीज की मौत हो गई। एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के कोविड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक और मरीज की मौत हो गई। इससे पहले एक मरीज की मौत हो चुकी है। कोरोना की तीसरी लहर में आगरा में दो मरीजों की मौत हुई है। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में 460 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

241 नए केस मिले, 2000 से नीचे पहुंचे एक्टिव केस
आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 241 नए मरीज मिले हैं, जबकि 24 घंटे में 4599 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच करने को लिए गए। अब कोरोना के सैंपल में संक्रमितों की संख्या कम हो रही है लेकिन अभी भी राहत नहीं है।
लेकिन एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। अब आगरा में एक्टिव केस 1822 हैं।
नए केस से ज्यादा ठीक, 617 मरीज हुए ठीक
कोरोना के नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 241 नए मरीज मिले हैं जबकि 617 मरीज ठीक हो गए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।