आगरालीक्स …आगरा में गणतंत्र दिवस पर परेड के साथ ही कल्चरल प्रोग्राम हुए। सीओ सहित 42 पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया।
73 वें गणतंत्र दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस, अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस, स्वॉट टीम, एनसीसी के कैडेटस ने परेड की। कमिश्नर अमित गुप्ता को सलामी दी गई, कमिश्नर अमित गुप्ता ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ परेड का अवलोकन किया। इसके साथ ही छात्र छात्राओं ने कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुति दी।

दमकलों ने फव्वारा चलाकर हवा में तिरंगा बनाया
गणतंत्र दिवस समारोह का आर्कषण दमकल कर्मी रहे, उन्होंने दमकल से पानी का फव्वारा निकालते हुए हवा में तिरंगा बनाया और तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी।
सीओ सहित 42 पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह में सीओ अछनेरा महेश कुमार को डीजी पदम से सम्मानित किया गया, उन्होंने मलपुरा में पांच साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरेापी को 24 घंटे में अरेस्ट कर लिया था। समारोह में चार निरीक्षक सहित 42 पुलिस कर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।