आगरालीक्स… आगरा में वैलेंटाइन डे पर कल कैसा रहेगा मौसम, जानें, आज कितना रहा तापमान।

वैलेंटाइन वीक में आगरा का मौसम कई बार बदल चुका है, संडे को आगरा में अच्छा मौसम रहा। धूप निकली और ठंडी हवा भी चली, लोगों ने सर्दी में धूप का लुत्फ उठाया। आगरा में 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा।
वैलेंटाइन डे पर गुलाबी मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में 14 फरवरी यानी कल सोमवार को वैलेंटाइन डे पर गुलाबी मौसम रहेगा। धूप निकलेगी और ठंडी हवा भी चलेगी। सुबह से ही धूप निकल आएगी।
आईएमडी का अनुमान
14-Feb 10.0 25.0 Clear sky
15-Feb 11.0 25.0 Clear sky
16-Feb 10.0 25.0 Clear sky
17-Feb 11.0 26.0 Clear sky
18-Feb 12.0 26.0 Partly cloudy sky
19-Feb 10.0 25.0 Mainly Clear sky