आगरालीक्स ..आगरा में धारा 144 अब 24 अगस्त तक बढा दी गई है, एक जगह पर लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे, धारा 144 के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में 22 मार्च से धारा 144 लगी हुई है, एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि जुलाई अगस्त में सावन शुरू हो रहा है, इसे देखते हुए धारा 144 अब 24 अगस्त तक बढा दी गई है।
नहीं बजा सकेंगे लाउडस्पीकर
बिना पूर्व अनुमति के सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर भी नहीं बजा सकेंगे। किसी प्रकार का प्रदर्शन, कोई भी झांकी या जुलूस बिना अनुमति के निकालना प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का आग्नेशस्त्र, लाठी, बल्लम व कोई अन्य खतरनाम हथियार या वस्तु लेकर नहीं चलेगा और न ही किसी को ऐसा करने को प्रेरित करेगा।