आगरालीक्स ..आगरा में टिड्डियों के दल रात में पेडों की टहनियां चट कर गए, सेंट पैट्रिक स्कूल में सुबह टिड्डियां ही टिड्डियां, आवास विकास में टिड्डियों को देख सहमे लोग।
टिड्डियों को मारने में दमकल कर्मियों की ली मदद
क्रषि विभाग की टीम ने टिड्डियों को मारने के लिए दमकल कर्मियों की मदद ली, पेडों पर बैठे टिड्डियों के दल को मारने में जुटे रहे। बडी संख्या में टिड्डियों के दल मार दिए गए।
सुबह सेंट पैट्रिक्स में टिड्डियां ही टिड्डियां, आवास विकास से होते हुए आगे बढा दल
मंगलवार सुबह सेंट पैट्रिक्स कॉलेज में सुबह सुबह टिड्डियां ही टिड्डियां दिखाई दी, हजारों की संख्या में टिड्डियां मर गईं, वहीं सुबह सुबह आवास विकास कॉलोनी के आसमान में टिड्डियों के दल उडते हुए दिखाई दिए, ये आगे बढ गए।