अलीगढ़लीक्स…. सिटी सेंटर मॉल में गार्ड ने चलाई गोली, एक की मौत, अफरा तफरी।
अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट पर सिटी सेंटर मॉल है। यहां सोमवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड अंशु चौहान निवासी मैनपुरी का सफाई कर्मचारी पुनीत निवासी सराय हकीम से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। मॉल में मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव किया।

गार्ड ने सफाई कर्मचारी को मारी गोली
विवाद बढ़ने पर गार्ड अंशु चौधरी ने सफाई कर्मचारी के गोली मार दी, खून से लथपथ पुनीत को लेकर मॉल के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में कुछ देर इलाज के बाद पुनीत को म्रत घोषित कर दिया गया। उधर, गोली मारने के बाद गार्ड अंशु चौधरी मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत का मीडिया से कहना है कि मामले की जांच चल रही है।