आगरालीक्स…1 जनवरी को शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा आगरा. चित्रों में देखिए कैसे लोग ठंड से कांपते नजर आए.
दो डिग्री रहा तापमान
आगरा में नया साल का आगाज सीजन की सबसे सर्द सुबह के साथ हुआ है. सुबह घना कोहरा छाया रहा तो वहीं दिनभर सर्दी का अहसास होता रहा. हल्की धूप निकली लेकिन वो राहत देने वाली नहीं थी. ऐसे में लोग कमरों में कैद होकर रही रहे. हालांकि साल का पहला दिन होने के कारण लोग घूमने के लिए निकले, लेकिन ठंड से पूरे बचाव के साथ ही. आगरा में सर्दी का हाल इस समय ऐसा है कि शिमला में भी इतनी ठंड नहीं है जितनी ताजनगरी में है. शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहा तो वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से भी अधिक था.
चित्रों में देखिए शहर में कैसा रहा नववर्ष का पहला दिन




