एंटरटेनमेंटलीक्स..शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा अपने हाथ पर गुदवाया.देखें फोटोज..
यादें रह गई.
शहनाज गिल के भाई शहबाज की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कई यादें थी.शहबाज़ बदेशा जब बिग बॉस 13 में दाखिल हुए थे तो घर के अंदर भी उनकी और सिद्धार्थ की बॉन्डिंग खूब देखने को मिली थी.शहबाज सिद्धार्थ को अपना बड़ा भाई मानते थे और अब उनके जाने के बाद शहबाज ने जो किया है उससे हर किसी की आंखें एक बार फिर नम हो गई हैं.सिद्धार्थ की यादों को जिंदा रखने का उन्हाने एक और तरीका ढूंढ लिया है. शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बांह पर सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू गुदवाया है और नीचे लिखा है शहनाज. जिसको देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई है. देखें फोटोज.
शहबाज ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बांह पर सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू गुदवाया है और इसके नीचे उन्होंने शहनाज का नाम भी लिखा था.शहबाज ने पोस्ट के कैप्शन में कहा,’आपकी यादें आपके जितनी ही असली होंगी.आप हमेशा मेरे साथ जिंदा रहेंगे आप हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे।’खास बात ये है कि शहबाज ने सिद्धार्थ और शहनाज को फिर एक कर दिया है.