आगरालीक्स,,,,, बाइक की चोरी कर नंबर प्लेट बदलने के बाद बेचने वाले गिरोह की मदद करने वाले तीन सिपाही सस्पेंड, 11 बाइक बरामद, चार अरेस्ट।
फीरोजाबाद के पचोखरा में एसओजी और पुलिस टीम ने चोरी की बाइक के साथ चार युवकों को पकड लिया, उनसे पूछताछ के बाद बाइक चोरी करने वाले बडे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
बाइक की नंबर प्लेट बदलकर करते थे बिक्री
पूछताछ में सामने आया है कि बाइक चोर गिरोह चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल देता था। इसके बाद बहुत कम रेट पर बाइक की बिक्री कर देता था, इस काम में उसकी मदद पुलिस कर्मी भी कर रहे थे। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि वाहन चोर गैंग के सदस्यों की मदद करने पर थाना पचोखरा में तैनात रहे सिपाही दलवीर, प्रवीन और इससे पहले सिपाही सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड किया जा चुका है। गिरोह के सदस्य गौतम कुमार निवासी देवखेडा, संतोष कुमार निवासी आंबेडकर पचोखरा, राहुल कुमार निवासी गली नंबर तीन देवखेडा, रजत कुमार निवासी देवखेडा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।