आगरालीक्स…आगरा में मंदिर को लेकर कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास. एडीए के खिलाफ नारेबाजी, कहा—मूर्ति लौटाकर मंदिर दोबारा बनाया जाए
मंदिर दोबारा बनवाने की मांग
आगरा के दहतोरा स्थित मंदिर के प्रकरण को लेकर मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया. महासभा के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बता दें कि दहतोरा में एडीए द्वारा पिछले दिनों यहां मंदिर को ढहा दिया गया था. इस संबंध में एडीए का कहना है कि मंदिर अतिक्रमण करके उसकी जमीन पर बनाया गया है. इस संबंध में अखिल भारत हिंदू महासभा का आरोप है कि मंदिर एडीए की जमीन पर नहीं था उसे जबर्दस्ती तोड़ा गय. है. महासभा के पदाधिकारियों ने मूर्ति लौटाने के साथ ही मंदिर को दोबारा बनवाने की मांग की. आत्मदाह का प्रयास करते समय कलक्ट्रेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह रोका.
