आगरालीक्स ..आगरा में देश भर से प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन जुटेंगे, ये अलग अलग तरह की बीमारियों से पीडित मरीजों के रियायती दर पर दूरबीन विधि से आॅपरेशन करेंगे। 30 अक्टूबर तक आॅपरेशन के लिए अपनी रिपोर्ट के साथ मरीज रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
आयोजन समिति के पैटर्न प्रो. एसडी मौर्य ने बताया कि चार से छह नवंबर तक (selsicon-ihscon-2016) का आयोजन किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस में देश भर के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कांफ्रेंस के दौरान हॉस्पिटल में विभिन्न जटिल बीमारियों के लगभग 60 ऑपरेशन किए जाएंगे। इन आॅपरेशन का होटल क्लार्क शिराज में कांफ्रेंस स्थल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। लेप्रोस्कोपिक सर्जन को नई तकनीक और ऑपरेशन की विधि के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनके सवालों का जवाब पैनल में शामिल प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन देंगे। कांफ्रेंस में न्यूनतम लागत पर 60 मरीजों के आॅपरेशन किए जाएंगे, इसके लिए वे अपनी रिपोर्ट के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए सेंटर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन कराने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये होंगे लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन
पित्त की थैली व CBD, ऍपेन्डेक्स, तिल्ली, सभी प्रकार के हर्निया, गुर्दे की पथरी, यूरिटर की पथरी, बैरिएट्रिक सर्जरी ( मोटापे को कम करने की सर्जरी), प्रोस्टेट ग्रंथि, जिगर के सिस्ट, पैन्क्रियाज की सिस्ट, गुर्दे व बच्चेदानी के कैंसर, बांझपन दूर करने के लिए नलों को खोलने, कॉलन व रेक्टम के कैंसर, पाइल्स (बवासीर), बच्चेदानी की रसौली, लैट्रिन का रास्ता बाहर आना, पेशाब व बच्चेदानी का रास्ता एक होना, बड़ी आंत व रेक्टम के कैंसर!
30 अक्टूबर तक यहां 10 से 2 बजे तक अपनी रिपोर्ट के साथ मरीज करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
— सचखंड हॉस्पीटल, हाई-वे होली पब्लिक स्कूल के पास, सिकंदरा
— डॉ अमित श्रीवास्तव, दिल्ली गेट
Leave a comment