आगरालीक्स …आगरा में दीपावली पर चाइना के सामान का बहिष्कार किया जा रहा है, ऐसे में जीडी गोयंका में जूनियर विंग के बच्चों को मिटटी के दीया बनाना सिखाया गया, इसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की। उन्होंने रंगीन दीया अपने परिजनों को भेट किए।
वहीं, पेरेटिंग पर भी कार्यशला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्रथम से द्वित्तीय तक के छात्र व उनके अभिभावक बडी तादाद में उपस्थित थे। जिज्ञासु अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर प्रसिद्वि बाल मनोवैज्ञानिक व शिक्षाविद श्रीमती रोनू दत्ता ने दिए । उन्होने बताया कि किस तरह अभिभावक अपने बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास हेतु प्रयत्न कर सकते हैं । उन्होने कहा मात्र शिक्षक और स्कूल का योगदान ही बच्चों की प्रगति के लिए आवश्यक नहीं हैं । यदि माता पिता या अभिभावक अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएँ तो बच्चे का शीघ्रता से विकास हो सकता है। आज इस भागदौड़ भरी जिंदगी में माता पिता अपनी जिम्मेदारियों से विमुख होते जा रहे हैं । माता पिता अपने बच्चों से अपेक्षा रखते हैं। कि वे अपने समक्ष कार्य स्वयं सहजता से करें लेकिन ऐसा नही हो पाता क्योंकि उनके जीवन में जो पेरंेटिंग चाहिए वो नहीं आ पाती। अत सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान मात्र पढ़ाई पर ही नहीं अपितु उनकी हा तरह की गतिविधियों का भी ध्यान रखना चाहिए।
प्रसिद्व मोटीवेटर श्री दीपक राघव ने भी अपने सम्बोधन में अभिभावकों व उपस्थित छात्रों को सफलता प्राप्ति हेतु कुछ आवश्यक महत्वपूर्ण क्रियाकलापों का उल्लेख किया ।तथा सभी अभिभावकों को अपने बच्चो को शररिक दन्ड न देने की सपथ दिलाई गयी । क्यूकी माता पिता आजकल बच्चो को मरने पीटने मे विसवास रखते है ओर सोचते है की इस तरीके से वो गलत काम करने से बचींगे । इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पुनीत वशिष्ठ ने भी अभिभावकों सम्बोधित किया
Leave a comment