Senior drama director bansi Kaul is no more
आगरालीक्स… वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे पदमश्री बंसी कौल का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। वह कुछ समय से बीमार थे। कुछ समय पूर्व उन्के मस्तिष्क का ऑपरेशन भी हुआ था।
आगरा के दर्जनों कलाकारों को किया प्रशिक्षत
आगरा में रहते हुए उन्होंने 1976 में छह माह की एक वर्कशॉप आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने आगरा के पुराने कलाकारों के साथ-साथ कलाकारों की एक नई पौध को प्रशिक्षित किया था। इनमें प्रमुख रूप से ज्योत्सना रघुवंशी, अनिल शुक्ला, अनिल चौहान, रेखा पतसरिया, विनय पतरसरिया, ओम शर्मा, काजल शर्मा आदि दर्जनों कलाकारों को प्रशिक्षित किया, जो आज भी देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा कै लोहा मनवा रहे हैं। रंगकर्मी बंसीकौल को वर्ष 2014 में पदमश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी दिया जा चुका है।