आगरालीक्स… वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पाराशर का आज सोमवार सुबह निधन हो गया।
वह रविवार की रात को ताज प्रेस क्लब से लौटते समय बाईपास पर सड़क हादसे में घायल हो गए थे, उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान सुबह उनका निधन हो गया। वह काफी समय तक अमर उजाला में कार्यरत रहे और वहां से सेवानिवृत्ति के बाद प्रेस क्लब और सोशल मीडिया पर सक्रिय थे, उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।