News @ 1 pm on 8 march
नईदिल्लीलीक्स.. पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि पर राज्यसभा में हंगामा। पंजाब में किसानों का ऋण माफ। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
पचास फीसदी आरक्षण संभव
सुप्रीम कोर्ट ने आज मराठा आरक्षण मुद्दे पर सुनवाई के दौरान कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सभी राज्य सरकारों को सुना जाना चाहिए। कोर्ट ने नोटिस जारी कर सभी राज्य सरकारों से पूछा है कि क्या आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाई जा सकती है। इस मसले पर सुनवाई 15 मार्च तक टाल दी गई है।
तेल के दामों पर राज्यसभा में हंगामा
संसद में आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने पेट्रोल औऱ डीजल के बढ़ते दामों पर राज्यसभा में चर्चा करने की मांग की और सदन में हंगामा किया। हंगामे के चलते राज्यसभा 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। 11 बजे पुनः सदन की कार्यवाही शुरू ही तो विपक्षी दल पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर चर्चा कराने को अड़ गए। उपसभापति ने चर्चा कराने से इनकार कर दिया और राज्यसभा दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी गई।
पंजाब के 1.13 लाख किसानों के ऋण माफ
पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार ने अपने आखिरी बजट में महिलाओँ, किसानों और कर्मचारियों को जमकर सौगातें बांटी हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए एक जुलाई से छठा वेतनमान लागू करने तथा 1.13 लाख किसानों का 1186 करोड़ रुपये के ऋण को माफ करने की घोषणा की गई। इसके अलावा भूमिहीन किसानों के 526 करोड़ के ऋण माफ करने की घोषणा की गई।
गिनी में धमाके, 20 मरे, 500 घायल
भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीकी देश गिनी के एक सैन्य शिविर में सिलसिलेवार चार धमाकों में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। गिनी की आर्थिक राजधानी बाटा में इन धमाकों से ज्यादा नुकसान शहर के रिहायशी इलाके में हुआ है। इन इलाकों की तमाम इमारतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा जा रहा है।