आगरालीक्स ..आगरा में ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने 104 साल की बुजुर्ग महिला का आपरेशन ना करने की सलाह दी पर दर्द से कराहती बुजुर्ग मां का कूल्हे ही हडडी का आपरेशन किया गया।
आगरा के इटौरा निवासी मनमोहन गोयल और पवन गोयल की 104 साल की बुजुर्ग मां गंगा देवी 30 दिसंबर पिसल गईं, उनकी कूल्हे की हडडी टूट गई। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीवी शर्मा के बोन हास्पिटल, प्रतापपुरा में भर्ती कराया गया। आपरेशन से पहले दिल की जांच कराई गई। ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने आपरेशन ना करने की सलाह दी।
दो घंटे चला आपरेशन
गंगादेवी के बेटे मनमोहन गोयल और पवन गोयल को रिक्स होने के बाद भी आपरेशन करवाने के लिए तैयार हो गए, जिससे उनकी मां को बाद में कोई समस्या ना आए वह अपने काम खुद कर सकें। एक जनवरी 2021 को गंगा देवी का कूल्हे का आपरेशन किया गया। कूल्हे में रॉड डाली गई, करीब दो घंटे आपरेशन चला। एनेस्थीसिया डा एचएस अंसारी ने दिया, टीम में सलीम खान, मनोज शर्मा, नेकराम शर्मा, डा दिव्य प्रकाश शर्मा की टीम आपरेशन में रही। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीवी शर्मा ने बताया कि गंगादेवी अब ठीक हैं और चल सकेंगी।