आगरालीक्स…प्रेमी से बोली महिला—दिल्ली ले जाना चाहते हो तो पहले पति को रास्ते से हटाओ…और इस तरह कराई पति की हत्या. पुलिस ने महिला सहित तीन किए गिरफ्तार.
पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा
थाना बसौनी में हुई 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में ही खुलासा कर दिया. युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के हाथों करवाई थी. पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि थाना बसौनी के गांव लखनपुरा में बीती 4 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक 42 वर्षीय व्यक्ति अतिराज का का शव गांव लखनपुरा खालसा के पास पडा है. पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इस संबंध में मृतक के बेटे 21 वर्षीय विक्रम सिंह बघेल ने तहरीर के आधार पर दो लाखों के खिलाफ तहरीर दी थी. एसएसपी के आदेश पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी.
पुलिस ने जब इस मामले की पूरी तहकीकात करने के बाद मृतक अतिराज की पत्नी शिखा निवासी ग्राम लखनपुरा खालसा थाना बसौनी, रिषिकेश पुत्र रघुवीर व सुशील उर्फ भूरा पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम खोड थाना बाह जनपद व हाल निवसी दिल्ली के नाम सामने आए. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि अतिराज की हत्या उसी की पत्नी शिखा ने अपने प्रेमी रिषिकेश से कराई थी.
महिला को दिल्ली ले जाना चाहता था प्रेमी
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक अतिराज की पत्नी शिखा व रिषिकेश आपस में एक वर्ष से प्रेम करते थे. रिषिकेश शिखा को बात करने के लिए एक छोटा मोबाइल दे रखा था. शिखा पति अतिराज की गैरमौजूदगी में रिषिकेश से बात करती थी. रिषिकेश शिखा को अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता था लेकिन शिखा ने उससे कहा कि तुम पहले मेरे पति को रास्ते से हटाओ तब मैं तुम्हारे साथ दिल्ली चलूंगी. इस पर प्रेमी रिषिकेश ने अतिराज को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त सुशील उर्फ भूरा से बात की.
गाडी में शीट बेल्ट से गला घोंटा
सुशील ने अतिराज को मारने के लिए रिषिकेश से 50 हजार रुपये की मांग की जिस पर रिषिकेश राजनी हो गया. दो जनवरी की रात को रिषिकेश सुशीव दिल्ली से एक बैगनार में चलकर तीन तारीख की सुबह गांव लखनपुरा खालसा पहुंचे. यहां शिखा ने पहले दोनों को खाना खिलाया और फिर तीनों ने अतिराज को मारने का षडयंत्र रचा. खाना खाने के बाद रिषिकेश व सुशील अतिराज को गाडी में बिठाकर शराब पीने के लिए ले गए. तीनों ने कस्बा जरार जाते समय गाडी में शराब पी और शाम के समय कस्बा जरार में माधव सिंह ढाबा पर बैठकर खना खाया. इसके बाद दोनों ने चलती कार में अतिराज को फिर शराब पिलाई. अधिक नशा होने के बाद दोनों ने ग्राम खिल्ली पडकौली से लखनपुरा गांव के बीच रास्ते में शीट बैल्ट से अतिराज का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. लेकिन जब अतिराज मर नही सका तो सुशील व रिषिकेश ने मफलर से उसका गला दबाया. दोनों ने दोनों छोर से मफलर खींचा जिससे अतिराज की मौत हो गई. इसके बाद दोनों लखनपुरा खालास से 100 मीटर दूर सडक व महेश भदौरिया के खेत के बची पडी खाली भूमि पर रखी करब के ढेर के पास फेंक गए. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.