नईदिल्लीलीक्स… (22 june ) । सेंसेक्स 53 हजार के पार। पेट्रोल-डीजल के रेट फिर बढ़े।
बीएससी का सेंसेक्स 311 अंकों की तेजी के साथ 52,885.04 पर खुला और 10.20 बजे 483 अंकों की उछाल के साथ 53,057.11 पर पहुंच गया। एनएसई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94 अंक की तेजी के साथ 15,840.50 पर खुला और 10.20 के करीब बढ़ते हुए 15,895 पर पहुंच गया। ऑटो, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और पीएसयू बैंक में एक से दो फीसदी की तेजी आई।
आईओबी और सेंट्रल बैंकों के शेयरों में उछाल
निजीकरण की खबरें आने के बाद से ही आईओबी और सेंट्रल बैंक में तेजी का सिलसिला जारी है। सेंट्रल बैंक का शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई 28.30 रुपये पर पहुंच गया, जबकि आईओबी का शेयर भी 27.95 रुपये पर पहुंच गया।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी जारी
पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छूने लगी हैं। कल (सोमवार) को स्थिर रहने के बाद आज फिर तेल कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी की है। पेट्रोल-डीजल की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। आज पेट्रोल का भाव 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 26 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है।
मई से अब तक सात रुपये से ज्यादा बढ़े
बीती चार मई से अब तक तेल की कीमतों में सात रुपये 18 पैसे की वृद्धि हो चुकीहै, जबकि डीजल इसी दौरान सात रुपये 45 पैसे महंगा हो गया।