लखनऊलीक्स… (22 june ) । प्रदेश भाजपा में मनमुटाव कम करने की दिशा में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री विगत साढ़े चार साल में आज पहली बार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।
केबिनेट में विस्तार पर चर्चा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री पहुंचे तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल वहां पहले से मौजूद थे। समझा जाता है उक्त तीनों नेताओं ने केबिनेट में फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।