नईदिल्लीलीक्स..बीएसई का सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड। पहली बार 71 हजार के पार। निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई लेवल पर ।
कारोबार शुरू होते ही 71 हजार का आंकड़ा पार
सेंसेक्स ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस पर शुक्रवार का कारोबार शुरू होने के लगभग एक घंटा बाद 71,000 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।
दोपहर में 71 हजार से नीचे आया
सेंसेक्स 71,084 का आंकड़ा छूकर फ़िलहाल 71 हज़ार के नीचे कारोबार कर रहा है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के मुख्य सूचकांक निफ्टी 21,300 के ऊपर पहुंच गया है।
महंगाई में नियंत्रण की उम्मीद से आया उछाल
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बाज़ार में तेज़ी आई है। फेड रिज़र्व के प्रमुख जेरोमी पॉवेल ने बुधवार को संकेत दिया था कि महंगाई के नियंत्रण में आने की उम्मीद के कारण 2024 में ब्याज़ दरों में तीन बार कटौती हो सकती है।