मुंबईलीक्स.. फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुबह कई राउंड फायरिंग। सीएम ने सलमान से की बात। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की।
सुबह पांच बजे बाइक सवारों ने की फायरिंग
फिल्म् अभिनेता सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। बताया गया है कि आज सुबह करीब पांच बजे दो बाइक सवार युवक आए और सलमान खान के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की, जिससे अफरा तफरी मच गई।
मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की जानकारी होने पर मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल चुकी है धमकी
इस बीच सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भी मिल चुकी है।
सलमान की सुरक्षा बढ़ाने के सीएम के आदेश
घटना की जानकारी के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान से फोन पर बात की और पुलिस कमिश्नर को सलमान की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।