आगरालीक्स,… सावधान आगरा में एक और जगह धंसी सीवर लाइन, मोर मुकुट मिष्ठान भंडार, कमला नगर में धंसी सीवर लाइन, रास्ता बंद। स्कूल वैन और बस नहीं आ जा सकेंगे।

आगरा में सीवर लाइन धंसने से सड़कों पर गडढे हो रहे हैं। सोमवार रात को कमला नगर में शालीमार एन्क्लेव, टेलीफोन एक्सचेंज से सुभाष नगर चौराहे के रास्ते में मोर मुकुट मिष्ठान भंडार के सामने सीवर लाइन धंसने से सड़क पर गहरा गडढा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर टीम पहुंच गई।
रास्ता किया गया बंद
सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है और गहरा गडढा हो गया है। रात के समय सड़क पर गडढा होने पर दोनों तरफ का रोड बंद कर दिया गया जिससे कोई हादसा न हो। कर्मचारी सीवर लाइन की मरम्मत कर रहे हैं।
स्कूल जाने में होगी परेशानी
सीवर लाइन धंसने से सुभाष नगर चौराहे से शालीमार एन्क्लेव टेलीफोन एक्सचेंज का रास्ता बंद कर दिया गया है, सुबह सुबह स्कूल की बस और वैन इसी रास्ते से निकलती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के वाहनों को होगी।