Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Sex racket busted in hotel Tapasya in Agra, 12 arrested
बिगलीक्स

Sex racket busted in hotel Tapasya in Agra, 12 arrested

168

आगरालीक्स….. आगरा में पुलिस ने होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। कॉल गर्ल के साथ युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, 12 अरेस्ट, दिल्ली से कॉल गर्ल को बुलाया गया था। ग्राहक से एक घंटे के लिए 1700 रुपये में बुकिंग की गई। पुलिस ने होटल संचालिका सहित 12 को अरेस्ट​ किया है।
सोमवार को एएसपी रवीना त्यागी के नेतृत्व में न्यू आगरा और महिला थाना पुलिस ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होटल में दबिश दी। पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया। तीन कमरों के दरवाजे बंद थे। दरवाजे खुलवाए गए तो अंदर युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की तो हैरान रह गई। युवतियों ने बताया कि वह पांच दिन के लिए ठेके पर दिल्ली से यहां आई हैं। कोलकाता की निवासी हैं। दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड पर रहती हैं। उन्हें होटल की तरफ से एक मुश्त रकम दी जाती है।
एक घंटे के 1700 रुपये
पूछताछ में सामने आया है कि एक घंटे के लिए 1700 रुपये में युवती उपलब्ध कराई गई थी। होटल में छापेमारी के बाद पुलिस ने दयालबाग के प्रतीक्षा एन्क्लेव में होटल मालिक के घर दबिश दी। वहां से पुलिस ने होटल मालकिन प्रियंका रावत उनके बेटे सिद्धार्थ रावत और बेटी को भी हिरासत में लिया।
कराई गई वीडियो रिकॉर्डिंग
एएसपी रवीना त्यागी ने बताया कि युवक-युवितयों और होटल स्टाफ की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। कमरों की तलाशी में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है। होटल को सील किया गया है। होटल में चल रहे अवैध धंधे की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी जा रही है। होटल के रजिस्टर सील किए गए हैं। जिन कमरों में दबिश दी गई वहां से पकड़े गए युवक और युवतियों की रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी। दबिश की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। होटल में गलत काम की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी।
12 अरेस्ट
इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि होटल मालकिन प्रियंका रावत उनके बेटे सिद्धार्थ रावत और बेटी को भी अभियुक्त बनाया गया है। होटल मैनेजर बबिता अग्रवाल, स्टाफ रजनी वर्मा उसका बेटे कुनाल अग्रवाल, ग्राहक आशू, अमित और प्रेमखान के अलावा तीन कॉल गर्ल को पकड़ा गया है। सभी को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

error: Content is protected !!