आगरालीक्स… No मतलब No , ताजनगरी से जिंदगी बचाने की आवाज गूंजने लगी है। नो मतलब नो टीम सोमवार को भगवती प्लास्ट इंडस्ट्री पहुंची। यहां टीम ने नो मतलब नो के लिए जागरूक किया। सुनिए क्या कहा
नो मतलब नो से क्या समझ में आया घर जाकर एक बार घरवालों की आंख में आंख डालकर कहना है नो, यह कहते कहते गला भर आया और आंखें नम हो गईं, अब बस तंबाकू का सेवन नहीं करना है और ना किसी और को करने देना है।
अभियान को आगे बढाते हुए नो मतलब नो टीम सोमवार से फैक्र्टी, स्कूल, कॉलेज और बस्तियों में जा रही है। लोगों को मुहिम से जोडने के साथ ही नो मतलब नो के सही मायने समझाए जाएंगे। उन्हें एहसास कराया जाएगा कि एक ना आपकी, आपके परिवार की और आपके अपनों की जिंदगी बचा सकती है।
मंगलवार को टीम का कार्यक्रम
मंगलवार शाम पांच बजे एक नो मतलब नो टीम का संकल्प कार्यक्रम गोयल सिटी हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा, इसमें 11 पार्षद शामिल होंगे, इसकेबाद मानव शृंखला हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर मानव शृंखला बनाई जाएगी।
बचा सकते हैं जिंंदगी।
पांच लोगों के परिवार की खुशियों को लौटा सकती है। आप घर बैठे, इस मुहिम से जुड सकते हैं और लोगों को भी जोड सकते हैं। यह कैंपेन 70 दिन तक चलेगा, वे अपना दर्द बयां करेंगे जो नो पर अडिग नहीं रह सके और कुछ मुस्कुराते हुए चेहरे बताएंगे कि एक ना ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। इस कैंपेन में और भी बहुत कुछ होगा, यह आपका अपना कैंपेन हैं, हर व्यक्ति इससे जुड सकता है और किसी की जान बचा सकता है।
आप मुहिम से जुडने के लिए एक पेपर पर नो मतलब नो लिखें, इसके साथ सेल्फी लें, इसे फेसबुक पर इनबॉक्स करें, व्हाटस कर सकते हैं और ईमेल भी। अपना मोबाइल नंबर भी साथ में लिखें। आपको मैसेज और कॉल से कैंपेन के बारे में जल्द ही बताया जाएगा।
जनता इंटर कॉलेज एत्मादपुर पहुंची टीम
नो मतलब नो कैंपन टीम शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज एत्मादपुर पहुंची, यहां आम लोग, शिक्षक और बच्चों के साथ नो मतलब नो कैंपेन को साझा किया गया।
आपके पास भी पहुंचेगी टीम, करें मैसेज
नो मतलब नो कैंपेन टीम आगरा में हर वर्ग के लोग और संस्था के पास पहुंचेगी, इसके लिए आप हमारे व्हाटस एप नंबर पर मैसेज कर सकते हैं, फेसबुक पर इनबॉक्स कर सकते हैं।

व्हाटस एप नंबर – 9627717171
Email – agraleaks@gmail.com
Facebook – https://www.facebook.com/agraleaks/
Twitter – https://twitter.com/AgraLeaks

सुनिए क्या कहा