आगरालीक्स…(13 June 2021 Agra News) आगरा में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर गुरुद्वारों में लाइव होगा कार्यक्रम. अमृतवेला परिवार लगाएगा रक्तदान शिविर…
मुख्य कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण
शहीदों के सरताज पंचम गुरु गुरु अर्जुन देव जी जिनका कि शहीदी गुरु पर्व आगरा के विभिन्न गुरुद्वारों में मनाया जाएगा. इसका मुख्य आयोजन गुरूद्वारा गुरु के ताल पर सरकारी गाइड लाइंस को पालन करते हुए गुरूद्वारा गुरु के ताल के पेज gurudwara guru ka taal, agra पर से लाइव किया जाएगा. गुरूद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा गुरु के ताल से सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक लाइव होगा. समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि गुरूद्वारा माईथान पर सुबह 9.30 से 12 बजे तक कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा, जो वीर महेंद्र पाल सिंह के पेज Mahenderpalsinghjiagrawale पर लाइव होगा. समूह गुरूद्वारा कमेटी ने कोरोना को लेकर सरकारी गाइड लाइन को पालन करने की अपील की है.
रक्तदान शिविर लगेगा
वहीं शहीदी दिवस पर अमृतवेला परिवार की ओर से गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी में धन गुरु नानक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. कैम्प सुबह नौ बजे से शुरू होगा. आयोजकों ने बताया कि यहां पर कोरोनो प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा.