Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ First reaction of seller after Licence Mandatory for selling Tobacco & Cigarette in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

First reaction of seller after Licence Mandatory for selling Tobacco & Cigarette in Agra#agranews

229

आगरालीक्स….(13 June 2021 Agra News) आगरा में तंबाकू बेचने पर लाइसेंस जरूरी. कोई ठेल पर तो कोई पेड़ के नीचे बेचता है सिगरेट—तंबाकू. पढ़ें दुकानदारों का फर्स्ट रिएक्शन…

सिंधी बाजार में ठेल लगाकर तम्बाकू बेचने वाले विशाल का कहना है कि लाइसेंस क्या होता है. हमें तो कोई लाइसेंस नहीं चाहिए. ज्यादा परेशान किया तो ठेल पर तम्बाकू और सिगरेट रखना ही बंद कर देंगे.

खंदारी के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर पेड़ के नीचे पत्थर पर ​बीडी तम्बाकू बेचकर अपना गुजारा चलाने वाले भानस्वरूप जी का कहना है कि जैसे—तैसे इसको बेचकर गुजारा चला रहे हैं. सरकार नियम पर नियम बना रही है. दिन में ठीक से कुछ कमा नहीं पाते, इन्हें लाइसेंस के लिए पैसे कहां से दें. बेचने देंगे तो ठीक है, वरना नहीं तो और कोई काम देख जाएगा फिर.

लाइसेंस होगा अनिवार्य
नगर निगमों में तंबाकू और सिगरेट की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव नगर निवास डॉ रजनीश दुबे ने नगर विकास विभाग ने तंबाकू उत्पादन लाइसेंस ​शुल्क का निर्धा​रण, विनियमन और नियंत्रण एवं अनुज्ञप्ति शुल्क उपविधि 2021 का प्रारूप जारी कर दिया है. साथ ही आगरा, अलीगढ, मथुरा वंदावन, फीरोजाबाद सहित प्रदेश के सभी नगर निगमों को इस उपविधि को 31 जुलाई तक लागू कर सूचना देने के निर्देश जारी किए हैं.

इधर लाइसेंस अनिवार्य होने की जानकारी होने पर दुकानदारों का रिएक्शन थोड़ा तीखा दिखाई दिया. इनमें से सबसे अधिक चिंतित वो लोग दिखाई दिए जिनकी दुकान अस्थाई है. ये लोग ठेल ढकेल पर तम्बाकू सिगरेट बेचते हैं. इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं जो कि पेड़ के नीचे पत्थर रखकर तम्बाकू की बिक्री कर रहे हैं.

दुकानदार बोले—कालाबाजारी बढ़ेगी
इधर आगरा के कई दुकानदारों का कहना है कि अधिकतर परचूनी वाले तम्बाकू और सिगरेट बेचते हैं. इनमें से कुछ लोग लाइसेंस ले सकते हैं लेकिन इसके कारण कालाबाजारी बढ़ेगी. लोग गली मोहल्लों में घरों में दुकान चलाते हैं और बीड़ी तम्बाकू सिगरेट बेचते हैं. वो लोग थोक विक्रेता से खरीदकर चोरी छुपे इसकी बिक्री करेंगे. दुकानदारों का कहना है कि लाइसेंस अनिवार्य करने के लिए फीस ली जा रही है. अगर ये फ्री होता तो ज्यादा ठीक होता.

इस तरह मिलेगा लाइसेंस
तंबाकू और सिगनेट की बिक्री के लिए लाइसेंस 18 से अधिक उम्र के व्यक्ति जिसका आधार कार्ड है उसे जारी किया जाएगा. अस्थायी दुकान के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये और स्थायी दुकान के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये होगा. थोक की बिक्री के लिए 5000 रुपये शुल्क होगा.

एक साल बाद लाइसेंस का काराना होगा नवीनीकरण
लाइसेंस एक साल के लिए मान्य होगा. इसके बाद नवीनीकरण कराना होगा. नवीनीकरण शुल्क अस्थायी दुकान के लिए 100 रुपये और स्थानीय दुकान के लिए 200 रुपये होगा, जबकि थोक की दुकान के लिए 5000 रुपये होगा.

बिना लाइसेंस मिलने पर जुर्माना और सामान होगा जब्त
31 जुलाई के बाद बिना लाइसेंस के तंबाकू और सिगरेट की बिक्री करने पर 2000 रुपये जुर्माना और सामान जब्त कर लिया जाएगा. दूसरी बार पकडे जाने पर 5000 रुपये जुर्माना और तीसरी बार पकडे जाने पर 5000 रुपये जुर्माना लेने के साथ प्रा​थमिकी दर्ज कराई जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!