Wednesday , 12 March 2025
Home अध्यात्म Shardiya Navratri 2024: Maa Shailputri will be worshiped in every house on the first day…#agranews
अध्यात्म

Shardiya Navratri 2024: Maa Shailputri will be worshiped in every house on the first day…#agranews

आगरालीक्स….शारदीय नवरात्र कल से. पहले दिन घर—घर पूजी जाएंगी मां शैलपुत्री. पालकी पर सवार होकर आ रही हैं इस बार माता रानी…कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त जानें…

इस बार शरद नवरात्र पूरे 9 दिन के हैं जो गुरूवार 03 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं और महानवमी 12 अक्टूबर 2024 तक चलेंगे विजयदशमी दशहराभी इस बार 12 अक्टूबर दिन शनिवार को है इस बार शरदनवरात्र में देवी मातारानी का आगमन देवलोक से गुरूवार को पालकी पर सवार होकर आ रही हैऔर नवरात्र के पश्चात विजयदशमी वाले दिन शनिवार को सिंह पर सवार होकर देवलोक वापस जाएंगी अतः इस बार माता का आगमन और प्रस्थान दोनों सही हैं परंतु गुरूवार को पालकी पर सवार होकर आना व शनिवार को विजयदशमी वाले दिन जो देवी माता सिंह पर सवार होकर देवलोक को प्रस्थान करेंगी इससे तात्पर्य युद्ध और कम वर्षा होना अत्यधिक भीषण गर्मी पड़ने का सूचक है इससे बेरोजगारी और गुंडागर्दी में अपराध में वृद्धि होती है

शरद नवरात्रि 03 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक की शुभ तिथियां
नवरात्रि दिन 1 (प्रतिपदा)घटस्थापना : मां शैलपुत्री पूजा, 03 अक्टूबर 2024 (गुरूवार)
नवरात्रि दिन 2 (द्वितीया)मां ब्रह्मचारिणी पूजा,04 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार)
नवरात्रि दिन 3 (तृतीया)मां चंद्रघंटा पूजा, 05अक्टूबर 2024 (शनिवार) सुबह 05:30से 06अक्टूबर रविवार सुबह 07:49तक तृतीया मान्य होगी इस बार तृतीया तिथि 05 और 06अक्टूबर दोनों तारीख को रहेगी
नवरात्रि दिन 4 (चतुर्थी)मां कूष्मांडा पूजा, 07 अक्टूबर 2024 (सोमवार)
नवरात्रि दिन 5 (पंचमी)मां स्कंदमाता पूजा,08 अक्टूबर 2024 (मंगलवार)
नवरात्रि दिन 6 (षष्ठी‌)मां कात्यायनी पूजा, 09 अक्टूबर 2024 (बुधवार)
नवरात्रि दिन 7 (सप्तमी)मां कालरात्रि पूजा, 10 अक्टूबर 2024 (गुरूवार)
नवरात्रि दिन 8 (अष्टमी)मां महागौरी, दुर्गा महा अष्टमी पूजा, 11 अक्टूबर 2024, (शुक्रवार)
नवरात्रि दिन 9 (नवमी)मां सिद्धिदात्री,महानवमी , नवरात्रि पारणा 12 अक्टूबर 2024, (शनिवार)
नवरात्रि दिन 10 (दशमी)दुर्गा विसर्जन,और देवी माता का सिंह पर,देवलोकगमन विजय दशमी 12 अक्टूबर 2024, (शनिवार)

घरों में की जाएगी घट स्थापना
इस वर्ष 03अक्टूबर 2024 गुरूवार को घरों में की जाएगी घट स्थापना, इस बार शरद नवरात्रि में देवी मां पालकी पर सवार होकर लोगों के घरों में आ रही हैं और शरद नवरात्रि की समाप्ति शनिवार को सिंह पर सवार होकर देव लोग को वापस जाएंगी इस दिन हस्त नक्षत्र ऐंन्द्र योग पढ़ रहे हैं शरद नवरात्रि कलश स्थापना में इस बार ग्रहों का अत्यंत दुर्लभ संयोग भी बन रहा है इस दिन कन्या राशि में सूर्य, चन्द्रमा, केतू का संयोग बन रहा है तुला राशि में बुध और दैत्य गुरु शुक्र होंगे इस बार कुम्भ राशि में स्वग्रही शनिदेव होंगे वृषभ राशि में देवगुरू बृहस्पति का योग बना हुआ हैमीन राशि में राहु होंगे अतः इस वर्ष गोचर सामान्य से अच्छी कहलाई जाएगी जिसके कारण से इस बार प्राकृतिक आपदा युद्ध आगजनी भूकंप रेल दुर्घटनाएं या मारामारी हिंसा की संभावना है ज्यादा हो सकती हैं खेती पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा मानसून की स्थिति भी इस बार सामान्य हो सकती है ठंड अच्छी पडेगी।

पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी व नौवें दिन सिद्धिदात्री स्वरूप है

विश्वप्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त अनुसार (घट)कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

शरद नवरात्रि गुरूवार, 03 अक्टूबर 2024 से शुरू होंगी और इसी दिन घट (कलश )की स्थापना की जाएगी. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कलश की स्थापना हमेशा उचित मुहूर्त में ही करनी चाहिए. इस बार नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06बजकर 35 मिनट से लेकर सुबह 8:05 तक शुभ का चौघड़िया मुहूर्त रहेगा इसमें नौकरी पैसा लोगो और सन्यासी लोगों के घट स्थापना हेतु यह समय अत्यंत शुभ माना जाएगा इसके बाद अभिजीत मुहूर्त काल में सर्वश्रेष्ठ समय इस दिन का सुबह 10: 46 से दोपहर 1: 46 तक चर लाभ और अमृत के तीन अत्यंत शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे यह घटस्थापना पूजा पाठ के लिए बहुत अच्छा समय होगा इसमें घरेलू व्यापारी लोग और पढ़ने वाले बच्चे पूजा करके लाभ उठा सकते हैं, और जिन कन्याओं की विवाह शादी में कोई अड़चन या रुकावट आरही हैया संतान बाधा या संतान होने में कोई रुकावट है वह भी इससमय मै पूजा करके लाभ उठा सकते हैं इसमें व्यापारी ,कल कारखाने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोग एवं ग्रहस्थ व्यक्तियों के लिए घट स्थापना का अति उत्तम शुभ मुहूर्त है इस समय में घट स्थापना करने से पूजा पाठ करने से हर प्रकार की खुशहाली सुख समृद्धि व्यक्तियों को प्राप्त होगी

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 12 March 2025: Know what your stars say, how will your day be

आगरालीक्स…12 मार्च 2025 का राशिफल. जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा...

अध्यात्म

Rashifal 11 March 2025: On Tuesday, people with these zodiac signs will be blessed by Bajrangbali

आगरालीक्स…मंगलवार को इन राशि वाले जातकों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा. मिल...

अध्यात्म

Holi 2025: What to do and what not to do on the day of Holika Dahan. Know simple remedies through astrology…#agranews

आगरालीक्स…होलिका दहन वाले दिन क्या करें और क्या न करें. सरल उपायों...

अध्यात्म

Rashifal 7 March 2025: Friday will bring happiness for these five zodiac signs

आगरालीक्स…इन पांच राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा शु्क्रवार..पढ़ें 7 मार्च 2025...

error: Content is protected !!