Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ She For She help working women of Agra
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

She For She help working women of Agra

71

आगरालीक्स.. आगरा की वर्किंग वूमेन की मदद के लिए शी शी-फॉर-शी संस्था आगे आई है, यह वर्किंग वूमेन की संस्था है और उनकी समस्याओं को समझती है। शी-फॉर-शी संस्था के प्लेटफार्म पर एकजुट हुई शहर की 120 महिलाओं का ग्रुप किसी महकते गुलदस्ते से कम नहीं लग रहा था। जहां कोई मेकअप आर्टिस्ट थी तो कोई डॉक्टर। कोई वकील थीं तो कोई बैंककर्मी। हाई-वे स्थित रॉमसन्स में आयोजित पहली गेट-टू गेदर मीट में सभी महिलाओं ने एक दूसरे से परिचय किया व आगे अन्य कामकाजी महिलाओं के लिए मदद की रणनीति तैयार की।

मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त की धर्मपत्नी अर्चना व जिलाधिकारी की धर्मपत्नी डॉ. हेमलता ने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। संस्था की संस्थापक मीनल पारसवानी व सायशा हेमदेव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्ता के उद्देस्य पर प्रकाश डाला। कहा कि किसी की पत्नी, बेटी और बहन के अलावा भी हमारी पहचान हो सकती है। जरूरत अपनी प्रतिभा को तराशने की है। पूनम सचदेवा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शी-फॉर-शी का सिलसिला तबी से शुरू हो जाता है, जब मां अपनी बच्ची को 9 महीने गर्भ में रखती है। रेनुका डंग ने कहा कि महिलाओं में हर बदलाव करने की शक्ति है। रश्मि मगन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आगे जरूर बढ़े। अपने बारे में भी सोचें लेकिन परिवार और परम्पराओं को संजोते हुए। संचालन चांदनी ग्रेवर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुष्पा पोपटानी, राशी पोपटानी, मान्या शर्मा, मल्लिका ग्रोवर, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. प्रियंका सचदेवा, कृतिका अरोरा, प्रेरणा बत्रा आदि मौजूद थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!