
शनिवार रात को डॉ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल, सिकंदरा में आरएस ग्रुप द्वारा जलवा फैशन शो आयोजित किया गया। बच्चों की डांस प्रस्तुतियों के बाद फैशन शो हुआ। मॉडल स्कर्ट और बैकलेस टॉप पहने हुए कैट वॉक करती हुई रैम्प पर उतरीं। उनकी कैटवॉक की अदाओं पर चीयर्स होने लगा। युवा जोश से लवरेज होकर शोर मचा रहे थे। इसी बीच एक शिव सैनिक रैंप पर चढ गया और उसने पफैशन शो रुकवा दिया, शिव सेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानियां ने आयोजकों से कहा कि शर्म करो। भारतीय संस्कृति के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा।
जब शिव सैनिकों ने फैशन शो का विरोध किया, तो आयोजन की व्यवस्थाओं में लगे युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद कुछ इस कदर बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने मामले को संभाल लिया। इसके बाद शिवसैनिकों को किसी तरह समझा बुझाकर आयोजन स्थल से भेज दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ।
अतिथि थे शिव सैनिक, पूछने वाला कोई नहीं
आरएस ग्रुप के जलवा अवार्ड में शिवसेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानियां रात आठ बजे पहुंचे थे। उस समय बच्चों का डांस चल रहा था। आयोजकों ने उन्हें बुलाया था, लेकिन उनको रिसीव करने के लिए कोई आगे नहीं आया, न ही उन्हें बैठने के लिए स्थान की कोई व्यवस्था की गई। शिवसैनिकों ने आगरा प्रमुख के लिए खुद ही कुर्सियों की व्यवस्था की। इस मामले से पहले ही शिवसैनिक गुस्से से भरे बैठे थे। जब फैशन शो में युवतियों को बैकलैस कपड़ों में देखा, तो वे और भी भड़क गए।
Leave a comment