
इस बार सर्दी को हलके में ले रहे शहरवासियों को झटके पर झटके लग रहे हैं। जनवरी में दिन में मौसम गर्म रहने के बाद अचानक से मौसम का मिजाज ही बिगड गया। सर्द हवाएं चलने के साथ घना कोहरा छाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम का मिजाज धीरे धीरे बदलने लगा है तो शनिवार रात को हुई बारिश से सर्द हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्ववेंस की वजह से मौसम बदलता रहेगा।
Leave a comment