Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad BP shoots up in August Kranti Rajdhani Express in Agra region
बिगलीक्स

Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad BP shoots up in August Kranti Rajdhani Express in Agra region

111

आगरालीक्स …एयर इंडिया की फ्लाइट में स्टॉफ की चप्पल से पिटाई के आरोपी शिव सेना सांसद रविंद्र गायकवाड का बीपी बढ गया, आगरा रीजन में अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन पर रोका गया, डॉक्टर ने उनका बीपी चेक किया, इसके चलते मथुरा स्टेशन पर ट्रेन खडी रही, बीपी नॉर्मल होने पर अगस्त क्रांति को रवाना कर दिया गया।

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया की फ्लाइट में फ्लाइट के स्टॉफ की चप्पल से पिटाई कर दी थी। इसके बाद एयर इंडिया ने उनका दिल्ली से मुंबई लौटने का टिकट कैंसल कर दिया था। वेशुक्रवार को सांसद अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली से ट्रेन रवाना होने के बाद ही सांसद ने कोच कंडक्टर से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की। कोच कंडक्टर ने आगरा कंट्रोल रूम को सूचित किया। ट्रेन का मथुरा में तीन मिनट का स्टॉपेज है। रेलवे के डा. धीरेंद्र गुप्ता ने मथुरा में सांसद का चेकअप किया। जांच में सांसद गायकवाड़ का ब्लड प्रेशर नॉर्मल पाया गया। इसके बाद ट्रेन करीब दो मिनट अतिरिक्त समय तक मथुरा जंक्शन पर रुककर मुंबई के लिए रवाना हुई।

23 मार्च की घटना
शिव सेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ बृहस्पतिवार को पुणे से एयर इंडिया के विमान एआई 852 से बिजनेस क्लास का टिकट लेकर दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिजनेस क्लास का टिकट होते हुए भी उन्हें इकोनॉमी क्लास में सीट दी गई।
सुबह करीब 9.35 बजे एयर इंडिया का विमान आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरा। इस विमान के सभी यात्री तो एक के बाद एक उतर गए, लेकिन सांसद ने उतरने से इंकार कर दिया। सांसद केबिन क्रू सदस्यों से इकोनॉमी क्लास में सफर कराने को लेकर नाराज थे। केबिन क्रू सदस्य ने सांसद से शिकायत देने को कहा। सांसद ने लिखित शिकायत तो दी, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद एयर इंडिया के अधिकारी सांसद को मनाने के लिए विमान में पंहुचे। मनाने व बहस का सिलसिला विमान में ही करीब एक घंटे तक चला। एयर इंडिया के अधिकारी ने प्रधानमंत्री से शिकायत करने की बात कही, यह सुनते ही सांसद ने एयरलाइंस कर्मी पर चप्पल से हमला कर दिया। ।
सांसद ने कहा 25 सैंडिल मारे
सांसद गायकवाड़ ने मीडिया के सामने खुद कबूल किया कि उन्होंने कर्मचारी को अपनी सैंडिल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था। दिल्ली पुलिस सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कानूनी राय ले रही है। इस बीच, सरकार विमानों में इस तरह के आपत्तिजनक व्यवहार को रोकने के कदम अपनाने पर विचार कर रही है। एयर इंडिया भी दुर्व्यवहार करने वाले यात्रियों की यात्रा पर रोक लगाने की योजना बना रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!