Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Proclamation notice pasted at Oil Businessman Manoj Goyal in Agra
बिगलीक्स

Proclamation notice pasted at Oil Businessman Manoj Goyal in Agra

178

आगरालीक्स …सुनो सुनो सुनो, मनोज गोयल को किसी ने देखा है, आगरा में तेल माफिया मनोज गोयल कोठी पर मुनादी के बाद कुर्की से पूर्व का नोटिस चस्पा किया गया। मथुरा पुलिस ने आगरा के नेहरू नगर स्थित मनोज गोयल की कोठी पर शनिवार दोपहर में नोटिस चस्पा किया है। इसके बाद भी मनोज गोयल के न पकडे जाने पर आलीशान कोठी की कुर्की की जाएगी। मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन में सुरंग बनाकर तेल की चोरी करने के मामले में आगरा का तेल कारोबारी मनोज गोयल आरोपी है। आगरा में मनोज गोयल के एस्सार के कई पेट्रोल पंप है, पाइप लाइन से तेल चोरी करने के बाद इन्हीं पेट्रोल पंप पर बेचे जाने की आशंका है।

18 फरवरी को मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन की पेट्रोलिंग यूनिट ने तेल चोरी होने का खुलासा किया था। मामले में आरोपी रामहरि प्रधान, भंकरपुर बसैला के रवि चौधरी, आगरा के तरविंदर सिंह सरदार और परसौतीगढ़ी के कुलदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगरा निवासी मनोज गोयल सहित 13 आरोपी फरार हैं। थाना हरीपर्वत आगरा की नेहरू नगर पुलिस चौकी के सामने ही मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल की आलीशान कोठी है। मनोज गोयल अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। मामले की जांच कर रही विशेष टीम ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी कराए, इसके बाद भी वह हाथ नहीं आया तो 21 मार्च को कोर्ट में उसकी संपत्ति की कुर्की करने के लिए आवेदन किया। कोर्ट ने अगले दिन कुर्की का आदेश जारी कर दिया।
मुनादी के बाद नोटिस चस्पा
टीम के एसआई सुरेंद्र सिंह यादव व एसआई अरविंद पाठक शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे थाना हरीपर्वत पहुंचे और नेहरू नगर पुलिस चौकी के साथ जाकर कोठी पर कुर्की की उद्घोषणा (धारा 82) का नोटिस चस्पा किया। चौकीदार को नोटिस की जानकारी दी। पुलिस ने कालोनी में ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई। इसके अलावा राया के भंकरपुर बसैला निवासी सगे भाई विष्णु और कृष्णा, थाना राया के गांव अयेरा के गोपाल शर्मा, पालीखेड़ा के प्रधान सुजीत चौधरी के घर पर भी मुनादी कराकर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए।
15 दिन में समर्पण न करने पर होगी कार्रवाई
क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं। 15 दिन के अंदर ये लोग समर्पण नहीं करते तो इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 174 ए में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसके बाद इन पांचों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के रवि उर्फ बिद्दी, गहमा उर्फ महिमानाथ निवासी फरीदाबाद के खिलाफ भी क्राइम ब्रांच ने वारंट हासिल कर लिए हैं। जल्द ही इन दोनों के खिलाफ भी कोर्ट से कुर्की नोटिस लेकर इनके घरों पर चस्पा किए जाएंगे।

तेल का गंदा कारोबार
तेल के काले कारोबार में आगरा के मनोज गोयल की परत दर परत खुलती जा रही है, उसके पेट्रोल पंप, स्कूल, होटल और बैंकेट हॉल हैं। मनोज गोयल का परिवार मूल रूप से किरावली का रहने वाला है। तीस साल पहले उसके पिता घूरेलाल गोयल शाहगंज के सोरो कटरा में आकर बसे थे। वह भी तेल का काम करते थे। उनके बाद इसे मनोज ने संभाल लिया। उसने दस साल पहले नेहरू नगर में कोठी बना ली। अब यहीं रहता है। पुलिस उसकी पूरी कुंडली तैयार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनोज गोयल के 14 पेट्रोल पंप हैं, कई पेट्रोल पंप में उसके रिश्तेदार पार्टनर हैं। उसके पेट्रोल पंप भगवान टाकीज, गांधी नगर, जीआईसी ग्राउंड के पास, मुगल रोड, भावना स्टेट चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और तोता का ताल पर एक -एक है। यमुनापार और खेरागढ़ में दो-दो हैं। इनके अलावा दो इटावा और एक जसवंत नगर में है। चार होटल, चार बैंक्वेट हॉल और पांच स्कूल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!