
सूरसदन में शनिवार रात को ब्लास्टर ग्रुप द्वारा मिस्टर एंड मिस कोहिनूूर ए ताज ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया।प्रतियोगिता में तीन राउंड थे। पहले राउंड में पारंपरिक परिधान पेश किए गए। दूसरे राउंड में मॉडल्स ने वेस्टर्न ड्रेस पहनकर कैटवॉक की और अपना परिचय दिया। जोया ने उनसे सवाल पूछे। तीसरे राउंड ईवनिंग गाउन का था।
प्रतियोगिता के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने सेव गर्ल चाइल्ड का संदेश दिया। जब वे हाथों में सेव गर्ल चाइल्ड की तख्तियां लेकर मंच पर आए तो दर्शकों ने तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया।
ब्लास्टर ग्रुप की चंचल वार्ष्णेय, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी मिश्रा, महिमा मल्होत्रा, स्पांसर पिन कोन के एमडी हरी सिंह, रावी ईवेंट के मनीष अग्रवाल, मनोज जादौन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल रोली तिवारी मिश्रा, महिमा मल्होत्रा, जोया शेरवानी थीं। कॉन्टेस्ट का मुख्य आकर्षण सेेलेब्रिटी जज जोया अफरोज थीं। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव व एसपी सिटी राजेश कुमार थे।
Leave a comment