अलीगढ़लीक्स… शिवसेना समर्थित एक प्रत्याशी जूतों की माला पहनकर प्रचार कर रहा है। प्रत्याशी जूतों की माला पहनकर पुलिस लाइन भी पहुंच गया। इससे पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई।
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की तारीख दस फरवरी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे चुनावी माहौल गर्म हो गया है।

अलीगढ़ शहर सीट से शिवसेना समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव गले में जूतों की माला पहनकर पुलिस लाइन स्थित एलआइयू दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने यहां एक और गनर की मांग की। हालांकि उन्हें एक गनर मिला हुआ है। ऐसे में एलआइयू दफ्तर से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। हुआ यूं है कि पंडित केशव देव को चुनाव चिह्न जूता आवंटित हुआ है। केशव ने जूतों की माला पहनकर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।