आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना का ताजा अपडेट जारी, जानें कितने केस और किस क्षेत्र से ज्यादा केस मिले।
आगरा में गुरुवार को कोरोना के 57 केस मिले हैं, 28 दिन बाद कोरोना के नए केसों में गिरावट आई है। जबकि 90 मरीज ठीक हो गए। कोरोना के आगरा में एक्टिव केस 573 हैं।
एक्टिव केस 4500 से घटकर 573 पहुंचे
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक्टिव केस 4500 तक पहुंच गए थे लेकिन अब कोरोना के एक्टिव केस कम होने लगे हैं। कोरोना के नए मरीजों की संख्या कम हुई है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे एक्टिव केस अब 573 रह गए हैं।
कोरोना के इन क्षेत्रों में ज्यादा केस
कोरोना की तीसरी लहर में आगरा में कमला नगर, दयालबाग, खंदारी, आवास विकास कॉलोनी और सिकंदरा क्षेत्र में कोरोना के अधिक केस मिले हैं। अधिकांश मरीजों में मामूली लक्षण होने पर होम आइसोलेशन में ही इलाज चला। घर पर इलाज कराने के बाद मरीज ठीक भी हो गए।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर से कम हुई मौतें
आगरा में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में 458 मरीजों की मौत हुई, लेकिन तीसरी लहर में मौत कम हुई हैं। कोरोना के केस भी कम होने लगे हैं। एक जनवरी से दो फरवरी तक कोरोना की तीसरी लहर में आगरा में पांच मरीजों की मौत हुई है।
फरवरी अंत तक तीसरी लहर खत्म होने की संभावना
विशेषज्ञों का कहना है कि देश भर में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं, इस लिहाज से फरवरी अंत तक कोरोना की तीसरी लहर खत्म हो सकती है। कोरोना के नए केस शून्य तक पहुंच सकते हैं।