आगरालीक्स…आगरा में मौसम धीरे—धीरे बदलना शुरू हो गया है. दो दिन बूंदाबांदी के भी बन रहे आसार. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में धीरे—धीरे मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है. हालांकि दोपहर में निकल रही तेज धूप अभी भी गर्मी महसूस करा रही है लेकिन रात के तापमान में कमी आना शुरू हो गई हे. आने वाले दो दिन 28 व 29 सितंबर को मौसम विभाग ने आगरा में बूंदाबांदी के भी आसार जताए हैं जिसके कारण और बदलाव आ सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अक्टूबर माह की शुरुआत से ही तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/09/25) 36.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/09/25) 24.8
Departure from Normal(oC) 0.4