Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Shocking mystery of Physics Teacher Suicide in Gwalior..
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Shocking mystery of Physics Teacher Suicide in Gwalior..

151

आगरालीक्स…एक फिजिक्स टीचर का अजीबोगरीब सुसाइड. इसे देख पुलिस के भी पसीने छूट गए…

ग्वालियर में फिजिक्स टीचर के अजीबोगरीब सुसाइड का एक मामला सामने आया है. ग्वालियर के सेंट जोसफ स्कूल में फिजिक्स पढ़ाने वाले हेरी अलेकजेंडर ने सुसाइड करके अपने जीवन का अंत कर लिया. लेकिन हेरी अलेकजेंडर ने सुसाइड करने के लिए जिस तरीके को अपनाया, वह काफी अजीबोगरीब है और ऐसा शायद ही कभी देखने को मिलता है. टीचर ने अपने मुंह को पॉलीथिन में पैक किया और फिर गर्द में सेलो टेप लगाकर उसे ब्लॉक कर दिया. ऐसा करने से वो सांस नहीं ले पाए और उनकी दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस भी इस सुसाइड के तरीके से हैरान है. फिलहाल पुलिस इसे सुसाइड ही मान रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

फिजिक्स टीचर हेरी अलेकजेंडर हजीरा चौराहा के पास रहते थे. इसके अलावा उनका एक फ्लैट सुरंश नगर पीतांबरा विला में भी है. बताया जाता है कि मंगलवार को आत्महत्या से पहले स्कूल में ही थे. लेकिन स्कूल की छुट्टी होने से करीब दो घंटे पहले वे अपनी कार से निकल गए. हेरी दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से फ्लैट के लिए निकल गए. चौंकाने वाली बात ये भी है कि स्कूल से फ्लैट की दूरी करीब 22 मिनट की है लेकिन हैरी ने सिर्फ 8 मिनट में ही इस दूरी को पूरी करके फ्लैट पर पहुंच गए. इसके लिए उन्होंने 4 ट्रैफिक सिग्नल को भी तोड़ा.

इधर जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी हैरी हजीरा चौराहा स्थित अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनसे संपर्क करना चाहा, लेकिन हो नहीं सका. उन्होंने काफी खोजबीन भी की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. मंगलवार शाम को परिजनों ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई. इधर हैरी की तलाश करते—करते परिजन उनके सुरेश नगर स्थित पीतांबरा विला के फ्लैट में पहुंचे तो यहां दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाजें देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा.

परिजनों के उड़ गए होश
दरवाजा तोड़कर जब परिजन अंदर पहुंचे तो यहां फर्श पर हैरी का शव पड़ा हुआ था. शव की हालत देखकर परिजन चौंक गए और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. यहां हैरी के मुंह पर पॉलीथिन बंधी थी जिसे सेलो टेप से गर्दन पर चिपकाया गया था. पुलिस ने शव की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया. पुलिस इस मामले को फिलहाल सुसाइड ही मानकर चल रही है लेकिन इसकी जांच की जा रही है. मृतक हैरी की पत्नी का नाम फिलोमीन है और इनके दो बेटियां 6 साल की एलेक्सा ओर 3 साल की क्रिस्टल है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!